Wednesday, 8 June 2016

कपिल के मेहमान होंगे केजरीवाल !

काफी समय से मीडिया में चल रही ख़बरों को अब उनका आधार मिल गया है। कई दिनों से ये सुनने में आ रहा था कि कपिल शर्मा अपने नए कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो'शामें राजनेताओं को भी मेहमान बनाएंगे। इसके साथ ही उनके पहले राजनीतिक मेहमान के रूप में केजरीवाल उनके शो में आ सकते हैं। इन ख़बरों को इस बात से और हवा मिल गौ है जब कि शो के नाम से बने आधिकारिक पेज से दर्शकों की राय जानने के लिए एक पोस्ट की गई है कि कितने लोग 'द कपिल शर्मा शो' में केजरीवाल को देखना चाहते हैं। इस पर दर्शकों की तरफ से भारी प्रतिक्रिया आई है, जिसके बाद पेज की तरफ से पोस्ट को पिन भी कर दिया गया है। इस प्रतिक्रिया के रूप में मिले भारी समर्थन से चैनल और शो से जुड़े लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से संपर्क कर सकते हैं।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी एक कॉमेडी शो में अरविन्द केजरीवाल जा चुके हैं। ये कॉमेडी शो केवल इंटरनेट के जरिये ही लोगों तक पहुँच रखता था, पर 'द कपिल शर्मा शो' टेलिविजन पर प्रसारित होने वाला शो है।
दर्शकों को ये बात भी उत्साहित करती है कि हर आनेवाले मेहमान पर शायरी करने वाले भाजपा के राज्य सभा सांसद नवजोत सिंह 'सिद्धू', केजरीवाल के ऊपर कौन सी शायरी करते हैं।